शापर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवासी मजदूरों ने रविवार को वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी। बिहार और उत्तरप्रदेश जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रद्द होने के बाद मजदूरों ने हंगामा किया। सड़क पर पत्थर रखकर वाहन रुकवा दिए और उनके शीशे तोड़ दिए। राजकोट (ग्रामीण) के एसपी बलराम मीणा ने कहा है कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चकघाट इलाके में प्रवासी मजदूरों ने पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेड तोड़ दिए। मजदूर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। चकघाट उत्तप्रदेश-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर है।
पिछले दिनों सूरत में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था
घर जाने की मांग को लेकर गुजरात में प्रवासी मजदूरों के हंगामे की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। इससे पहले 4 मई को सूरत में ऐसा हुआ था। वरेली इलाके में प्रवासी मजदूर घर जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
पिछले महीने डायमंड बोर्स में हंगामा हुआ था
गुजरात के खाजोड़ में तैयार की जा रही एशिया की सबसे बड़ी डायमंड बोर्स में 28 अप्रैल को मजदूरों ने हंगामा किया था। लॉकडाउन के बावजूद काम लिए जाने से मजदूरों में गुस्सा था। उन्होंनेबोर्स के ऑफिस पर पथराव कर दिया। उनका कहना था कि खाना नहीं मिल रहा, इसलिए घर जाना चाहते हैं। डायमंड बोर्स में करीब 4 हजार मजदूर काम करते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/migrant-workers-ransack-vehicles-in-shapar-industrial-area-in-rajkot-127311073.html
No comments:
Post a Comment