Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 17, 2020

अफरीदी ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की; गौतम गंभीर का जवाब- कयामत के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा, बांग्लादेश भूल गए क्या

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ में कुछ सैनिक भी नजर आ रहे हैं। दावा है कि शाहिदकुछ दिन पहले पीओके गए। वहां पाकिस्तानी सैनिकों से मिले। भाषण भी दिया। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।अफरीदी ने मोदी को डरपोक और मानसिक तौर पर बीमार बताया। शाहिद को जवाब पूर्व क्रिकेटर और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिया।

गौतम ने कहा-पाकिस्तान को कश्मीर जजमेंट डे (फैसले वाला दिन) तक नहीं मिलेगा। गंभीर ने पूछा- बांग्लादेश याद है या भूल गए?

संबित ने शेयर किया वीडियो

शाहिद का एक वीडियो को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया। कैप्शन में लिखा- पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी अपने बेगैरत मुल्कके नापाक इरादों को शेयर कर रहे हैं। कुछ भारतीय लोग अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की बात कह रहे हैं।वे भी इसकी असलियत जान लें। अन्य कई यूजर्स ने भी अफरीदी का वीडियो शेयर किया है।

मोदी को मजहब की बीमारी है
अफरीदी वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों से कहते हैं, ‘‘आप लोगों के बीच में आकर मैं खुश हूं। एक बहुत बड़ी बीमारी (कोरोनावायरस) दुनिया में फैली हुई है।लेकिन, इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है। यह बीमारी मजहब की है। वे मजहब को लेकर सियासत कर रहे हैं। सालों से कश्मीर में हमारे भाई-बहनों और बुजुर्गों पर जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।’’

‘फौज के पीछे पाकिस्तान के लोग खड़े हैं’
अफरीदी ने कहा, ‘‘वैसे तो मोदी दिलेर बनने की कोशिश करते हैं।लेकिन, वोडरपोक हैं। छोटे कश्मीर के लिए उन्होंने अपनी 7 लाख फौज तैनात की है।जबकि पाकिस्तान की कुल फौज ही 7 लाख है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि पाकिस्तानी फौज के पीछे उनके 22-23 करोड़ लोग (पाकिस्तान की आबादी) खड़े हैं। कश्मीर में भी जो लोग पाकिस्तानी फौज का साथ दे रहे हैं, उन्हें सलाम करता हूं।’’

पाकिस्तान 70 साल से कश्मीर की भीख मांग रहा: गंभीर
गंभीर ने शाहिद पर उम्र का तंज कसते हुए कहा, ‘‘16 साल के अफरीदी कहते हैं कि पाकिस्तान की 7 लाख फौज के पीछे 20 करोड़ लोग खड़े हैं, तो फिर 70 साल से कश्मीर के लिए भीख क्यों मांग रहे। अफरीदी, इमरान खान और बाजवा भारत और मोदी के खिलाफ जहर जरूर उगल सकते हैं, लेकिन जजमेंट डे तक कश्मीर नहीं मिलेगा। बांग्लादेश याद है?’’

अफरीदी ने अभिनंदन को लेकर विवादित बयान दिया
एक वीडियो पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने भी शेयर किया। इसमें अफरीदी ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। अफरीदी ने कहा, ‘‘हमने उनके लोगों को हवा में मारकर गिराया। फिर चाय पिलाकर इज्जत के साथ भिजवाया। दुनिया को हमने यह पैगाम दिया है कि हम अमन पसंद लोग हैं, हम प्यार मोहब्बत की बात समझने वाले लोग हैं। हां, लेकिन आप प्यार मोहब्बत से बात करोगे तब।’’

अफरीदी के समर्थन पर हरभजन और युवराज ट्रोल हुए
हाल ही में हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने अफरीदी की संस्था में दान देने के लिए लोगों से अपील की थी। इस कारण भज्जी और युवी का आज ट्रोल किया जा रहा है। इस पर भज्जी ने कहा, ‘‘अफरीदी ने जो किया वह बहुत गलत है। मैं कितना सच्चा देशभक्त हूं, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं। जरूरत पड़ने पर देश के लिए बंदूक भी उठा सकता हूं।’’



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
गौतम गंभीर ने कहा- शाहिद अफरीदी, इमरान खान और बाजवा भारत के साथ मोदी के खिलाफ जहर जरूर उगल सकते हैं, लेकिन उन्हें दुनिया खत्म होने तक कश्मीर नहीं मिलेगा। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDLrLi

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages