नौसेना का जंगी जहाज आईएनएस जलाश्व मालदीव से 588 भारतीयों को लेकर रविवार को कोच्चि पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को वंदे भारत परियोजना के दूसरे चरण के तहत भारत लाया गया। पोत सुबह 11.30 बजे कोच्चि बंदरगाह पहुंचा। इसमें केरल के 568, तमिलनाडु के 15, तेलांगना के तीन और लक्षद्वीप के दो लोग समेत 6 गर्भवती महिलाएं और 21 बच्चे शामिल हैं। कोच्चि एयरपोर्ट ने वापस लौटे भारतीयों की तस्वीर ट्वीट की। यह कोच्चि एयरपोर्ट पर समुद्र सेतु परियोजना के तहत मालदीव से लौटे भारतीयों को तीसरा समूह है।
इससे पहले शिकागो से 168 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान सुबह करीब 4.45 बजे हैदराबाद पहुंचा था। फ्लाइट नंबर एआई-126 दिल्ली होते हुए यहां पहुंची। सभी यात्रियों को एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल पर उतारा गया। इससे पहले इस टर्मिनल को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया था।
10 मई को जलाश्व पहली बार 698 लोगों को लेकर पहुंचा था
माले से 698 भारतीयों को लेकर आईएनएस जलाश्व पहली बार 10 मई को कोच्चि पहुंचा था। यह 595 पुरुष और 103 महिलाओं को लेकर लौटा था। इनमें 19 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थी। इसके बाद 11 मई को आईएनएस मगर मालदीव से 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा था। नौसेना ने करीब 2000 लोगों को वापस लाने के लिए आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर के जरिए ऑपरेशन शुरू किया है। दोनों युद्धपोत केरल के कोच्चि और तमिलनाडु के तूतीकोरिन से दो-दो बार माले से भारतीयों को वापस लाएंगे।
इस ऑपरेशन के लिए क्या प्रोटोकॉल है?
लोगों को लाते वक्त संक्रमण न फैले इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। नौसैनिकों को पोतों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ दूसरे ऐहतियात बरतने होते हैं। क्रू मेंबर को रेस्क्यू किए जाने वाले लोगों से मिलने की इजाजत नहीं दी जाती। सेलिंग के लिए भी सिर्फ जरूरी क्रू मेंबर्स जहाज पर तैनात किए गए हैं। जहाज पर चढ़ने से पहले और भारत लौटने के बाद सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग जरूरी है। वापस लौटे सभी लोगों को क्वारैंटाइन किया जाएगा
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/samudra-setu-operationnavy-ship-ins-jalashv-reached-kochi-with-588-indians-from-maldives-including-6-pregnant-women-and-21-children-127311037.html
No comments:
Post a Comment