Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 17, 2020

युवक खुद को प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बता कर्फ्यू में फंसे लोगों से पैसे ऐंठ रहा था, काबू

लुधियाना में पुलिस ने एक ठग को काबू किया है। आरोप है कि खुद को कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताने वाला यह युवक फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी कर रहा था। कोरोना के संकट के कारण कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंदों को राशन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने इस शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। वह जरूरतमंद लोगों को एनएसयूआई की ओर से राशन वितरण का झांसा देता था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय तिवारी यहां शहर के टिब्बा रोड गोपाल नगर में किराये के कमरे में रहता है और लोगों से अकसर पैसे ठगता रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन तीन में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के शहरी इकाई के अध्यक्ष अवि कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। थाना डिवीजन तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

उधर,कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं को पता चला कि एक व्‍यक्ति खुद को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पीए बताकर राशन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ले रहा है। इसके बाद उन्‍होंने पुलिस को शिकायत दी और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ताअवि कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली किविजय तिवारी राशन देने के नाम पर लोगों से पैसे इकट्ठे कर रहा है।

अव‍ि कुमार का यह भी कहना है किआरोपी ने दिल्ली में भी नेताओं को फोन कर पैसे मांगे थे। उन्होंने इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दी। फिर जांच करवाई गई तो पता चला कि विजय खुद को प्रियंका गांधी का पीए बताता था और एनएसयूआई की तरफ से राशन बांटने की बात कहता था। उसने ऐसा कर कई लोगों से पैसे ठगे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Young man calls himself Priyanka Gandhi Vadra's PA


from Dainik Bhaskar /national/news/young-man-calls-himself-priyanka-gandhi-vadras-pa-127311024.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages