Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 17, 2020

दो दिन में 87 मरीज हुए ठीक, आज भी 37 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 892 पहुंच गई है। रविवार को 5 नए मरीज आए जबकि कोरोना से 14वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में शुगर के मरीज ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। हरियाणा में रविवार को 37 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दो दिनों के अंदर 87 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके बाद अब रिकवरी रेट सुधरकर 61.63 पहुंच गया है।

हरियाणा में कुल 551 मरीज हुए ठीक

हरियाणा में 551 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को झज्जर में 14, गुड़गांव में 14, जींद में 5, पंचकूला में 3, पलवल में एक मरीज ठीक हुआ। रविवार को पांच नए मरीजों से संक्रमितों का आंकड़ा 892 पहुंच गया। फरीदाबाद में तीन और महेंद्रगढ़ व सिरसा में एक-एक मरीज मिला।

प्रदेश में कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की संख्या बढ़कर 76528 पर पहुंच गई है, जिसमें से 70845 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 4789 की रिपोर्ट का इंजतार है। सर्विलांस की संख्या में लगातार कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब 39,405 में से केवल 15,122 ही सर्विलांस पर हैं।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 892 पहुंचा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 193, फरीदाबाद में 147, सोनीपत में 134, झज्जर में 90, नूंह में 65, अम्बाला में 42, पलवल में 39, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 17, रेवाड़ी में 9, यमुनानगर, फतेहाबाद और रोहतक में 8-8, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 7, भिवानी में 6, कैथल में 5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

  • प्रदेश में अब कुल 551 मरीज ठीक हो गए हैं। गुड़गांव में 104, सोनीपत में 75, फरीदाबाद में 77, नूंह में 58, अम्बाला में 40, पलवल 36, झज्जर में 42, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, जींद में 15, यमुनानगर में 8, करनाल में 9, सिरसा में 6, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जींद के राजकीय पीजी कॉलेज के मेन गेट के बाहर लगी यूपी जाने वाले श्रमिकों की लाइन।


from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-coronavirus-near-900-cases-today-reports-updates-gurugram-faridabad-sonipat-jhajjar-panipat-127311040.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages