Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, May 15, 2020

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरियाणा ने खोल दिए दिल्ली बॉर्डर, कॉलेज-यूनिवर्सिटी 15 जून तक नहीं खुलेंगी

हरियाणा में लॉकडाउन का 13वां दिन है। कोरोना मरीजों की संख्या 854 हो गई है, जबकि प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सीमा पर आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों व वाहनों को रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगती सभी सीमाएं खोल दी हैं। इस संबंध में सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर ई-पास जारी करने की सहमति जताई है। हाईकोर्ट के जस्टिस मनमोहन व जस्टिस संजीव नरूला ने इस हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेकर याचिका का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी कि दिल्ली सीमा से हरियाणा में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे सोनीपत जाने वाले डॉक्टर, नर्स, पुलिस व अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को जाने में परेशानी आ रही है।

कॉलेज-यूनिवर्सिटी 25 जून तक नहीं खुलेंगे

हरियाणा में करीब दो महीने से बंद कॉलेज व यूनिवर्सिटी 25 जून तक नहीं खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा गया है। आने वाले दिनों में हालात देखकर स्कूल व कॉलेज खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

गुड़गांव में गलत मूवमेंट पास बनवाने पर केस दर्ज

गुड़गांव में लॉकडाउन में गलत सूचना देकर मूवमेंट पास बनवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह पहला मामला है, जब इस तरह की एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर शिवाजी नगर थाने में दर्ज हुई है, जबकि दूसरी एफआईआर सेक्टर-14 के थाने में दर्ज की गई है। गलत सूचना देकर मूवमेंट पास प्राप्त करके एक टैक्सी मालिक प्रवासी नागरिकों से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें उनके गांव भेज रहा था। आरोप है कि अलीगढ़ निवासी अमित कुमार सिंह अपनी टैक्सी एचआर55एए 3098 में प्रवासी नागरिकों को उनके गांव छोड़कर आने का काम कर रहा था।

कैथल में संक्रमित पर एफआईआर

ढांड गांव की राधा कृष्ण कॉलोनी में दिल्ली से लौटा 30 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट व उनकी दो वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिले हैं। साथ लौटी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सीधे संपर्क में आए 13 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। कॉलोनी से 35 और लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं पॉजिटिव व बच्ची को आदेश मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। युवक के खिलाफ क्वारेंटाइन तोड़ने के आरोप में विभाग ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है। एफआईआर के अनुसार युवक 10 मई की शाम दिल्ली से लौटा था। अगले ही दिन युवक को क्वारेंटाइन कर दिया गया। घर के बाहर विवरण भी चस्पा किया गया, लेकिन युवक विभाग के निर्देशों का उल्लंघन कर लोगों से मिलता रहा। यहां तक कि पास में स्थित नाई से कटिंग और शेव भी करवाई। इसके बाद भी विभाग को सूचित किए बिना ही 13 मई को कोरोना की जांच करवाने के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल चला गया। सैंपल देने के बाद भी लोगों से मिलता रहा।

हरियाणा के इन जिलों में हो चुकी है कोरोना से मौत

कोरोना की वजह से फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 5, पानीपत जिले में 3, अम्बाला में 2, सोनीपत, करनाल और रोहतक में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी मरीजों में कोई न कोई बीमारी थी, उसके बाद कोरोना हुआ और उनकी मौत हो गई।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 854 पहुंचा

  • हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 179, फरीदाबाद में 140, सोनीपत में 132, झज्जर में 87, नूंह में 61, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 17, यमुनानगर और रोहतक में 8-8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 6-6, कैथल में 5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

  • प्रदेश में अब कुल 464 मरीज ठीक हो गए हैं। सोनीपत में 69, फरीदाबाद में 75, गुड़गांव में 67, नूंह में 57, अम्बाला में 39, पलवल 35, झज्जर में 24, पानीपत में 24, पंचकूला में 19, जींद में 10, यमुनानगर में 8, करनाल में 5, सिरसा में 4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नारनाैल से गाड़ी में भरकर राेहतक पंहुचें एमपी के प्रवासी अपने घर की तरफ जाते हुए। हरियाणा व पंजाब से अब भी मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है।


from Dainik Bhaskar /national/news/haryana-coronavirus-live-updates-cases-latest-news-may-16-gurgaon-gurugram-sonipat-faridabad-ambala-bhiwani-hisar-karnal-panchkula-rohtak-lockdown-127307460.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages