Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 25, 2020

साल के आखिरी दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दुर्ग में शीतलहर की आहट, चंडीगढ़ में 2 डिग्री गिरा पारा

नए साल पर ठंड एक बार फिर लोगों को सता सकती है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने 30 और 31 दिसंबर से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 29 दिसंबर से ही कड़कड़ाती ठंड की आहट शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में अगले 48 घंटों में बादल छाने की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं भोपाल में नौ दिनों बाद पारा सामान्य पर पहुंचा है।

कई जिलों में गिरा रात का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रात के तापमान में कमी दर्ज की गई, जिसके बाद दुर्ग और बलरामपुर में शीतलहर की स्थिति बन गई। इसके अलावा भी कई जिलों में तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने के कारण ठंड में कमी आई है। हालांकि जब हवा की दिशा पूरी तरह उत्तरी हो जाएगी, तब ठंड और बढ़ेगी।

भोपाल में नौ दिनों बाद सामान्य पर पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश में ठंड की विदाई शीतलहर के साथ होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 30 और 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी है। 29 दिसंबर से ठंड बढ़ने की शुरूआत हो सकती है। राजधानी भोपाल में नौ दिन बाद पारा सामान्य पर पहुंचा है। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुशनुमा मौसम के बाद क्रूज पर सवारी करते पर्यटक।

चंडीगढ़ में रात का तापमान 2 डिग्री गिरा, दिन का बढ़ रहा

नवंबर में भारी बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ में पिछले 10 दिन से अच्छी धूप निकल रही है। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि दिन में सर्द हवाएं अभी भी चल रही हैं। लेकिन रातें ठंडी हुई हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के बीच आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह-शाम के वक्त कोहरा छा सकता है।

इस बीच शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। हवा में नमी की मात्रा 91 फीसदी रही। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकलने की वजह से ठंड से राहत मिली है।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5 हजार किमी दूर से आ रहे प्रवासी परिंदों ने बांध और जलाशयों में डेरा डाल दिया है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो में रायपुर की हसदेव नदी में कोहर छाया नजर आ रहा है। (फोटो: मनोज पांडेय)


from Dainik Bhaskar /national/news/severe-cold-in-the-last-day-of-the-year-cold-wave-in-the-fort-mercury-dropped-by-2-degrees-in-chandigarh-128053604.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages