दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच रविवार को हुए यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डिसक्वालिफाई करार दिए गए। सर्बिया के जोकोविच का यह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्पेन के पबेले कैरेनो बस्टो से हो रहा था। जोकोविच इसमें पहले सेट में 5-6 से पीछे थे।
इसी झुंझलाहट में उन्होंने एक शॉट मारा जो सीधे महिला अधिकारी को गर्दन में जाकर लगा। इसके बाद महिला को कुछ देर के लिए सांस लेने में दिक्कत हुई। हालांकि, जोकोविच महिला के पास उसका हालचाल जानने पहुंचे थे। मगर कुछ देर बाद महिला उठी और कोर्ट से बाहर चली गई। इसके बाद मैच रैफरी ने आपस में चर्चा करने के बाद जोकोविच से भी बात की और जोकोविच को डिसक्वालिफाई कर दिया गया।
सोशल मीडिया यूजर का ट्वीटः
एक यूजर ने इस मैच का एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें जोकोविच द्वारा हिट की गई बॉल वहां मौजूद महिला ऑफिशियल को लगती हुई दिख रही है। इस दौरान महिला अपने स्थान पर गिरती नजर आ रही है।
"there's no way Novak Djokovic can possibly look any worse this year"
— Eoin Sheahan (@EoinSheahan) September 6, 2020
Djokovic:pic.twitter.com/lNakdpAxDD
डिसक्वालिफाई होने वाले जोकोविच तीसरे खिलाड़ी
ग्रैंड स्लैम के इतिहास में डिसक्वालिफाई होने वाले सर्बिया के प्लेयर जोकोविच तीसरे खिलाड़ी हैं। जोकोविच से पहले 1990 में जॉन मैकेनरो ऑस्ट्रेलियन ओपन से जबकि 2000 में स्टीफन कुबैक फ्रेंच ओपन से डिसक्वालिफाई कर दिए गए थे।
जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका था
इस बार सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और 19 ग्रैंड स्लैम चैम्पियन स्पेन के राफेल नडाल नहीं खेल रहे। ऐसा 21 साल में पहली बार है, जब यह दोनों दिग्गज टूर्नामेंट नहीं खेले रहे हैं। ऐसे में जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका था।
फेडरर ने 2004 में पहली बार यूएस ओपन जीता था
फेडरर ने 1999 और नडाल ने 2003 में पहली बार यूएस ओपन खेला था। यूएस ओपन खिताब की बात करें, तो फेडरर ने पहला खिताब 2004 और नडाल ने 2010 में जीता था। रोजर फेडरर इस बार घुटने की चोट की वजह से टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं जबकि नडाल ने कोरोना के कारण इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया।
यूएसटीए ने जोकोविच मामले पर बयान जारी किया
यूएस ओपन के नियमानुसार, यदि कोई खिलाड़ी किसी ऑफिशियल या दर्शक को चोटिल करता है तो नतीजतन उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे डिसक्वालिफाई किया जाता है। मैच रैफरी ने नोवाक जोकोविच को भी दोषी पाया। इसके मुताबिक, टूर्नामेंट में प्री क्वार्टर मुकाबले तक पहुंचने पर जोकोविच को मिलने वाली प्राइज मनी काट ली जाएगी। साथ ही जो रैंकिंग पाइंट किसी खिलाड़ी को मिलते हैं, वह भी कम कर दिए जाएंगे।
USTA statement on default of Novak Djokovic: pic.twitter.com/dqlt0mokg9
— US Open Tennis (@usopen) September 6, 2020
यह भी पढ़ें
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h3tetl
No comments:
Post a Comment