Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 17, 2020

सीतारमण बोलीं- राहुल सड़क पर मजदूरों से बात करके उनका वक्त खराब कर रहे थे, हाथ जोड़कर यह भी कहा- सोनिया जिम्मेदारी समझें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रविवार को आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों के घर वापसी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रवासी मुद्दे पर विपक्ष को राजनीति करने की जगह मिलकर काम करना चाहिए। मैं सोनिया गांधी से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि इस मुद्दे पर राजनीति न करें।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी की उस तस्वीर पर भी सवाल उठाए जिसमें वहशनिवार को दिल्ली मेंसड़क पर बैठकर प्रवासी मजदूरों से बात कर रहे थे। निर्मला ने कहा कि राहुल ने ऐसा करके उन मजदूरों का वक्त खराब किया।यह ड्रामेबाजी नहीं तो और क्या है?

निर्मला ने सोनिया गांधी से हाथ जोड़कर कहा
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'विपक्षी पार्टियों से कहना चाहती हूं कि प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर हमें मिलकर काम करना होगा। सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हाथ जोड़कर सोनिया गांधी जी से कहती हूं कि हमसे बात करें और प्रवासी मजदूरों के प्रति जिम्मेदारी समझें।'

राहुल गांधी ने शनिवार कोप्रवासी मजदूरों से मिले थे

राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी। अपने घर जा रहे देवेंद्र ने बताया कि राहुल ने करीब 30 मिनट तक मजदूरों का हाल जाना। मास्क, खाना और पानी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बोलकर गाड़ियां मंगवाईं और कहा कि इनसे आप सभी लोगों को घर तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली में सुखदेव विहार के पास प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Finance Minister Sitharaman said with folded hands to Sonia Gandhi - Opposition should not do politics on this issue, should understand responsibility


from Dainik Bhaskar /national/news/finance-minister-sitharaman-said-with-folded-hands-to-sonia-gandhi-opposition-should-not-do-politics-on-this-issue-should-understand-responsibility-127311001.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages