Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, May 14, 2020

राहुल ने मजदूरों के पलायन से जुड़ा वीडियो शेयर कर केंद्र को घेरा, कहा- साधारण जनता नहीं, ये देश के स्वाभिमान का ध्वज है, इसे झुकने नहीं देंगे

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रवासी मजदूरों और गरीबों की तकलीफ से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में बड़े शहरों से अपने राज्यों की ओर पलायन कर रहे मजदूरों की व्यथा दिखाई गई है।
उन्होंने लिखा- अंधकार घना है, कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए- हम इन सभी की सुरक्षा में खड़े हैं। सरकार तक इनकी चीखें पहुंचा के रहेंगे। इनके हक़ की हर मदद दिला के रहेंगे। देश की साधारण जनता नहीं, ये तो देश के स्वाभिमान का ध्वज हैं... इसे कभी भी झुकने नहीं देंगे।

दो दिन पहले भी राहुल ने वीडियो शेयर कर केंद्र को घेरा था

दो दिन पहले भीपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई थी। तब राहुल ने ट्वीट किया था- प्रधानमंत्री जी से मेरा आग्रह है कि आज रात के संबोधन में सडकों पर चलते हमारे लाखों श्रमिक भाइयों-बहनों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की घोषणा करें।इसके साथ ही इस संकट के समय में सहारा देने के लिए उन सभी के खातों में कम से कम 7500 रु. का सीधा हस्तांतरण दें।

राहुल ने मजदूरों को घर पहुंचाने की अपील की थी

वीडियो में राहुल यह भी कहते दिख रहे थे कि आज भारत माता रो रही है, क्योंकि उसके करोडों बच्चे, बेटे बेटियां सड़कों पर हजारों किलोमीटर चल रहे हैं, भूखे प्यासे चल रहे हैं. मैं सरकार से विनती करता हूं कि आप उनको घर पहुंचाइए, उनके बैंक अकाउंट में पैसा डालिए।इनके रोजगार के लिए स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज को जल्दी से जल्दी पैकेज दीजिए।

वित्त मंत्री ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की

इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राहत पैकेज की घोषणा की। इसमें प्रवासी मजदूरों, छोटे किसानों और गरीबों पर फोकस रहा।वित्तमंत्री ने मनरेगा के तहत रोजाना औसत मजदूरी 182 रुपए से बढ़कर 202 रुपए कर दी। करीब 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को इसका फायदा होगा।

मजदूरों को मुफ्त अनाज देने के लिए केंद्र 3500 करोड़ रु. खर्च करेगा
वहीं, इन मजदूरों को अगले दो महीने तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। मजदूरों को 5 किलो गेहूं या चावल प्रति व्यक्ति और 1 किलो चना प्रति परिवार दिया जाएगा। इसका फायदा उन मजदूरों को भी मिलेगा, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में नहीं हैं या जिनके पास राज्यों की तरफ से मिले गरीबी कार्ड नहीं हैं, वे भी मुफ्त अनाज ले सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार 3500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। राज्य सरकारों को इस पर सिर्फ अमल करना होगा।

मजदूरों को अगले 2 महीने फ्री राशन मिलेगा

मजदूरों को शुक्रवार से अगले दो महीने तक फ्री राशन मिलेगा।अभी तक प्रवासी मजदूरों और गरीबों को अपने राशन कार्ड के जरिए दूसरे राज्यों में जाने पर अनाज नहीं मिल पाता
था। ऐसे गरीबों के लिए सरकार एक देश-एक राशन कार्ड लाएगी। प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में भी कंट्रोल की दुकानों से राशन ले सकेंगे। मार्च 2021 में देशभर में एक देश-एक राशन कार्ड सुविधा शुरू हो जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। यहां प्रवासी मजदूर ट्रक में सवार होकर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन भी नहीं हो पा रहा है।


from Dainik Bhaskar /national/news/former-congress-president-rahul-gandhi-shared-video-of-migrant-labours-ordeal-and-said-will-not-let-people-down-127300983.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages