कोरोना को हराने के लिए तीसरे फेज के देशव्यापी लॉकडाउन का शनिवार को तीसरा दिन है। राष्ट्रीय स्तर पर आगामी दिशा-निर्देश अभी तय नहीं हुए हैं, लेकिन इससे पहले पंजाब सरकार ने एक बार फिर दिशा-निर्देश जारी करते हुए पंजाब में दुकानें खोलने का समय बदल दिया है। दुकानदार अब दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खोल सकेंगे। इनमें हर जिले के डिप्टी कमिश्नर द्वारा निर्धारित दुकानें ही खोली जा सकेंगी। इसके अलावा कंटेनमेंट जॉन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। दूसरी ओर राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 2022 हो गया है। इनमें से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कहां कैसे हैं हालात...
जालंधर में सब्जी के लिए कर्फ्यू पास वाले ट्रक में 55 श्रमिकों को बिहार के लिए बिठाया, पुलिस ने रोका
जालंधर में शनिवार को पुलिस ने एक ट्रक को रुकवाकर प्रवासी मजदूरों को बिहार जाने से रोका है। इस ट्रक में 55 लोग सवार थे और हर व्यक्ति से ट्रक वाले ने 2200 रुपए लिए थे। बताया जाता है कि ट्रक का सब्जी लाने का कर्फ्यू पास है, जिसका फायदा उठाते उसने सड़क पर चल रहे प्रवासी मजदूरों को बिठा लिया। इस दौरान वीरेंद्र मुखिया ने बताया कि बिहार के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। तारागढ़ से पैदल आ रहे थे, रास्ते में ट्रक वाले को हाथ दिया। उसने हमें बिहार जाने के लिए तेल वगैरह के पैसे मांगे और बिठा लिया। रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पड़ताल की जा रही है। साथ ही इन प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की व्यवस्था कराई जाएगी।
पठानकोट में श्मशान में शरण लिए हुए हैं बिहार के 28 श्रमिक, खाने के लिए बेचने पड़े मोबाइल
पठानकोट के ढाकी स्थित श्मशानघाट के शेल्टर शेड में 28 श्रमिक फंसे हुए हैं। इन श्रमिकों को कोई भी उन्हें पूछने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर में काम करने वाले ये लोग किसी तरह पठानकोट पहुंच गए, मगर अब बिहार जाने की आस में उन्हें कोई प्रशासनिक मदद नहीं मिल रही है। अजीत, मनोज, राम और अन्य ने कहा कि प्रशासन के पास पंजीकरण करवाने के साथ ही मेडिकल भी करवा लिया है। किसी ने भोजन तक भेजना मुनासिब नहीं समझा। शेड में सभी को लाचारी के दिन गुजारने पड़ रहे हैं। यहां तक कि पेट भरने के लिए अपने मोबाइल भी बेचने पड़े हैं, बावजूद इसके अब उनके पास पैसा नहीं बचा है। अगर उन्हें घर भेजने का प्रबंध नहीं किया गया तो पैदल ही रास्ता पकड़ लेंगे।
पटियाला में राशन बांटने पर हेराफेरी में डिपो होल्डर के खिलाफ भड़के लोग
पटियाला जिले के गांव करहाली साहिब में लोगों ने दाल बांटने को लेकर डिपो होल्डर पर हेराफेरी करने के आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि पिछले ढाई महीने के दौरान डिपो होल्डर सुभाष सिंगला ने दूसरी बार सरकारी राशन बांटने में हेराफेरी की है। सरकारी खजाने में से गरीब वर्ग के लिए आए हुए राशन गेहूं दाल आदि को रसूखदार लोगों को बांटा गया है। मामला जीओजी ग्रुप टीम के ध्यान में लाया। इसके बाद कर्नल बलदेव सिंह के नेतृत्व में जीओजी टीम मेंबर बघेल सिंह, सुखविदर सिंह, मस्तान सिंह, बलवीर सिंह और अंग्रेज सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर पीडि़त लोगों द्वारा लगाए गए आरोप संबंधित बात की तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सका।
तरनतारन में सुबह सात से शाम छह बजे तक रोटेशन के आधार पर खुलेंगी दुकानें
तरनतारन में दुकानें खोलने को लेकर नए दिशा-निर्देश शनिवार से लागू हो गए हैं। अबसुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रोटेशन के आधार पर दुकानें खोली जाएगी। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने शुक्रवार को जारी करते कहा कि नए आदेश शनिवार से लागू होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/punjab-coronavirus-live-updates-cases-latest-news-may-16-gurdaspur-jalandhar-amritsar-patiala-ludhiana-jalandhar-lockdown-127307515.html
No comments:
Post a Comment