Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 24, 2020

5 राज्यों में अगले 5 दिन लू चलने के आसार; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वॉर्निंग

साेमवार से शुरू हाे रहे नाैतपा से पहले माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन पांच राज्याें राजस्थान, दिल्ली, उप्र, मप्र और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रहेंगे। वहीं 45 डिग्री से अधिक तापमान रहने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है।

माैसम विभाग विज्ञानी डाॅ. एन.कुमार ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उप्र, मप्र, राजस्थान, तेलंगाना और तटीय आंध्रमें तापमान लगातार बढ़ेगा। तापमान 47 डिग्री तक भी जा सकता है। दिल्ली में 25 और 26 मई काे अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक रह सकता है।

चूरू 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा
उधर, रविवार काे राजस्थान का चूरू 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। शनिवार काे राजस्थान का ही पिलानी 46.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान था। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के महेश पालावत के अनुसार, दिल्ली और आसपास, पंजाब के उत्तरी हिस्से, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में प्री-माॅनसून गतिविधियाें के चलते राहत मिलेगी। शनिवार काे दिल्ली का तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जाे इस माैसम का अधिकतम था।

ओडिशा के लिए यलाे वार्निंग, टिटलागढ़ में पारा 45 डिग्री से ऊपर

माैसम विभाग ने रविवार काे ओडिशा के लिए यलाे वार्निंग जारी की है। राज्य के 13 माैसम केंद्राें पर रविवार काे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकाॅर्ड किया गया है। इसमें बाेलंगिर जिले का टिटिलागढ़ सबसे ऊपर है। यहां 45.5 डिग्री तापमान रहा। 48 घंटाें में पश्चिमी हिस्से में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।

उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो रही

  • मेघालय में बादल फटने से तबाही: राज्य के पश्चिमी गारो पर्वतीय जिले के कई गांवों में शनिवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रक्सामगरे और तिक्रीकिला तालुका में भीषण बारिश से कई गांवों में पानी भर गया। कलेक्टर राम सिंह के मुताबिक, बाजार, स्कूल और घर जलमग्न हो गए हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।
  • सिक्किम में भूस्खलन, महिला की माैत: उत्तरी जिले में कुछ दिन से हाे रही बारिश के बीच रविवार काे हुए भूस्खलन से एक महिला की माैत हाे गई। दाे अन्य घायल हाे गईं।
  • असम में भारी बारिश के आसार: माैसम विभाग ने असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानाें पर अगले 24 घंटाें में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार जताए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के महेश पालावत के अनुसार, दिल्ली और आसपास, पंजाब के उत्तरी हिस्से, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में प्री-माॅनसून गतिविधियाें के चलते राहत मिलेगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gi4tug

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages