रविवार दोपहर को स्वासथ्य विभाग ने शहर मे 38 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की सूची जारी की है। इन मरीजों को मिलाकर भोपाल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1057 पर पहुंच गया है। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अच्छी खबर ये है किअब तक 633 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना से संक्रमित एक्टिव मरीज 412 हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आज मिले संक्रमित मरीजों में 10 जहांगीराबाद इलाके के ही हैं। कुवैत से लौटे 6 अन्य प्रदेशों के लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटव आई है। शनिवार तक कुवैत से लौटे 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। रविवार को 6 मए मामले मिलने का साथ अब थ्री ईएमई सेंटर में संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हो गई है। सभी का हमीदिया में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संक्रमित लोगों के सैंपल एक बार से लेकर क्रास चैक कराने वाली है। हालांकि ऐसा क्यों किया जा रहा है। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है।
रविवार को आई रिपोर्ट में 10 सदस्य 3 अलग-अलग परिवारों के बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ को पहले से ही आइसोलेट किया गया थो कुछ क्वारैंटाइन में थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर में सभी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। इसी के साथ परिवार के अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
45 जिलो में फैला करोना, सात बचे
प्रदेश में अब तक 52 में से 45 जिलों को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। केवल राजगढ़, छतरपुर, कटनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिंगरोली और निवाड़ी जिले कोरोना से बचे हैं। शनिवार को उमरिया में पहला संक्रमित मिला। प्रदेश में एक मई को 33 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 16 दिन में यह 12 जिलों में और फैल गया। हाल में जिन नए जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें उमरिया, दमोह, सिवनी, पन्ना, मंडला, गुना, डिंडोरी, अशोक नगर, बैतूल आदि जिले शामिल हैं।
अब बुखार खांसी के मरीज भी होंगे भर्ती
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने अब बुखार, सर्दी, सूखी खांसी, हाथ पैरों में दर्द की शिकायत जैसे लक्षण वाले सामान्य मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा। जबकि, भर्ती रोगियो में सीने में दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनी, अचानक स्किन में नीलापन होना और शरीर के अंगों पर लालपन और कालापन के लक्षण वाले मरीजों को डेडिकेटिड कोविड हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा। यह निर्देश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई ने सभी कलेक्टर, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दिए हैं। स्वास्थ्य संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ आई डी एस पी, डॉ. हिमांशु जायसवार ने बताया कि कोरोना के कुछ मरीज, प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में सामान्य बीमारी के लक्षण लेकर पहुंंचे थे। जांच कराने पर, इन मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Td1qKa
No comments:
Post a Comment