Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 17, 2020

बंगाल की खाड़ी में अम्फान चक्रवात 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा, अगले 12 घंटे में तेज तूफान में बदल जाएगा

कोरोना के बीच बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान ओडिशा और पश्चिम बंगाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है। भारतीय मौसम विभाग कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक जीके दास के मुताबिक यह 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। अगले 12 घंटे में यह यह तेज तूफान में बदल जाएगा। तूफान 20 मई को दोपहर से शाम के बीच बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के हटिया द्वीप को पार कर सकता है। चक्रवात के दौरान हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर घंटा तक हो सकती है।
च्रकवात के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने का अनुमान है।इस तूफान का केंद्र ओडिशा के पारादीप से 980 किमी. दक्षिण,पश्चिम बंगाल के दीघा से 1,30 किमी. दक्षिण पश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 1,250 किमी. दक्षिण पश्चिम में है।

कहांं-कहां होगा तूफान का असर
तूफान से पश्चिम बंगाल का 24 उत्तर और दक्षिण परगना, कोलकाता, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, हावड़ और हुगली में तेज बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा में गजपति, गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रापारा, बालासोर, भ्रदक, मयूरभंज और कियोंझर जिले में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य के तटीय क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात को देखते हुए ओडिशा सरकार ने केंद्र से 18 मई से तीन दिन के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनें नहीं चलाने का अनुरोध किया है।
एनडीआरएफ ने 21 सदस्यों वाली टीम को तैनात किया
राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल(एनडीआरएफ) ने 21 सदस्यों वाली टीम को पारदीप में तैनात किया है। यह टीम यहां के तटवर्ती और झुग्गी झोपड़ी वाले इलाकों में लोगों को जागरूक भी कर रही है। टीम के सदस्य कटर, बोट चेन और राहत और बचाव कार्य के लिए जरूरी सभी सामान के साथ पहुंचे हैं। पारादीप के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने टीम को मौजूदा हालात की जानकारी दी। एनडीआरएफ ने कहा है कि तूफान से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अम्फान चक्रवात तेज गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। अगले 12 घंटे में यह यह तेज तूफान में बदल जाएगा। इससे ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान है।


from Dainik Bhaskar /national/news/the-amfan-cyclone-in-the-bay-of-bengal-moving-northwest-at-a-speed-of-3-kmph-will-turn-into-a-strong-storm-in-the-next-12-hours-127311138.html

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages