सिक्किम के उत्तरी इलाके में गुरुवार को पेट्रोलिंग पर निकले सेना के जवानों की एक टुकड़ी हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आ गई। इसमें शामिल 18 जवान बर्फ में दब गए। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने 17 को सुरक्षित निकाल लिया, इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल, एक जवान लापता है। उसे ढूंढने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सेना के सूत्रों ने बताया कि हमारी टीमलुगनक ला इलाके में पेट्रोलिंग के साथ-साथ बर्फ हटाने के काम में जुटीथी। तभी 16 हजार 700 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन हुआ और जवान उसकी चपेट में आ गए।बीते एक सप्ताह में उत्तर सिक्किम में एवलांच की यहतीसरी घटना है।
One officer is missing. One soldier from those recovered earlier succumbed to his injuries: Indian Army Sources https://t.co/CIvBjp9WLm
— ANI (@ANI) May 14, 2020
कश्मीर में भी एवलांच की घटनाएं
इस साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल इलाके में हिमस्खलन हुआ था। इसके कारण श्रीनगर-करगिल रोड पर गगनगीर एरिया बंद हो गया था। इस दौरान 4 नागरिकों को बचाया गया था। तब स्थानीय लोगों और अथॉरिटीज ने मिलकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। सर्दी के मौसम में कश्मीर में हिमस्खलन होते रहते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Z2p5H
No comments:
Post a Comment